The help announced by the government is extremely inadequate, the Mahayuti government has rubbed salt on the wounds of the farmers: Harsh Vardhan Sapkal.
The help announced by the government is extremely inadequate, the Mahayuti government has rubbed salt on the wounds of the farmers: Harsh Vardhan Sapkal.

मुंबई : राज्य में हुई भारी बारिश और बाढ़ से किसानों को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा है। खरीफ फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और अब रबी सीजन भी संकट में है। खेतों के साथ किसानों के घर-आशियाने भी उजड़ गए हैं। लेकिन भाजपा महायुती सरकार ने राहत के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। लाखों का नुकसान झेलने वाले किसानों को सरकार ने जो मदद घोषित की हैवह बेहद कम हैय उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा हैऐसा आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि सभी प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹50,000 की सहायता दी जाए और सरकार अपने वादे के अनुसार संपूर्ण कर्जमाफी करे।

मराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में आज पनवेल में महामानव भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को नमन कर छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक तक “संविधान संवाद यात्रा” निकाली गई। इसके बाद पनवेल के वासुदेव बलवंत फडके नाट्यगृह में ‘कामगार मेलावा और संविधान जागर 2025’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र आबा दलवीओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष भानुदास मालीवरिष्ठ प्रवक्ता गोपाल तिवारीप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर. सी. घरतप्रदेश सचिव श्रुती म्हात्रेपनवेल शहर जिलाध्यक्ष सुदाम पाटिलयुवक जिलाध्यक्ष हेमराज म्हात्रेपूर्व नगरसेवक हरेश केणीपनवेल अर्बन बैंक संचालक जनार्दन पाटिलशाहीर संभाजी भगत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सपकाल ने कहा कि राज्य के 30 जिलों के करीब 300 तालुके अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हमारी मांग है कि सभी प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹50,000 की सहायताबर्बाद हुई जमीन के लिए ₹5 लाख प्रति हेक्टेयर और संपूर्ण कर्जमाफी दी जाए। लेकिन सरकार ने किसानों को अत्यंत अपर्याप्त मदत दी है। अदाणी-अंबानी की फाइलों पर बिना विचार के हस्ताक्षर करने वाले यही लोग किसानों की मदद के वक्त हाथ क्यों कांपते हैंयह सरकार किसानों और गरीब जनता की नहींबल्कि मुट्ठीभर पूंजीपतियों की हैयह फिर साबित हो गया है।

प्रधानमंत्री प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण करेंगे क्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के दौरे पर आ रहे हैं और नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस एयरपोर्ट को वरिष्ठ नेता दि. बा. पाटिल का नाम देने की मांग की जा रही हैलेकिन सरकार ने अब तक नाम की घोषणा नहीं की। अदाणी से डरकर सरकार इस पर टालमटोल कर रही है। महाराष्ट्र में जब प्राकृतिक आपदा आई हुई हैतब प्रधानमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं। वे क्या कम से कम हवाई सर्वेक्षण करने जाएंगेश्रेय लेने के कार्यक्रमों में तो वे आगे रहते हैंलेकिन संकट की घड़ी में जनता के बीच नहीं आतेऐसा तीखा सवाल सपकाल ने उठाया।

राहुल गांधी के बारे में बोले गए शब्द अनुचित…

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सपकाल ने कहा कि मनोज जरांगे द्वारा राहुल गांधी के बारे में इस्तेमाल किए गए शब्द अनुचित हैं। राहुल गांधी ने आरक्षण का समाधान खोजने के लिए ही जाति-आधारित जनगणना और 50 प्रतिशत की सीमा हटाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी ने ही सबसे पहले मराठा समाज को आरक्षण दिया था। आज भी सभी राजनीतिक दल आरक्षण के पक्ष में हैं। लेकिन हर चुनाव के पहले ही आरक्षण का मुद्दा क्यों गरमाया जाता हैयह सवाल भी सपकाल ने उठाया।

इसी कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही पनवेल शहर के विभिन्न दलों के नेताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कियाजिनका स्वागत हर्षवर्धन सपकाल ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here