Huge outcry of youth in Shivaji Park against Modi government, false cases are being filed to suppress the voices against the government: Harsh Vardhan Sapkal
Huge outcry of youth in Shivaji Park against Modi government, false cases are being filed to suppress the voices against the government: Harsh Vardhan Sapkal

मुंबई:केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के भ्रष्टाचार तथा चुनाव आयोग के पक्षपातपूर्ण कामकाज के खिलाफ युवाओं में भारी आक्रोश है। शिवाजी पार्क में हुए आंदोलन के माध्यम से युवाओं ने अपने इस आक्रोश को आवाज देने का काम किया है। लेकिन मोदी सरकार के खिलाफ उठ रही इस आवाज को दबाने के लिए सरकार ने आंदोलनकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। भाजपा सरकार यह समझ ले कि कितने भी मुकदमे दर्ज कर ले, लेकिन अब युवा पीछे हटने वाले नहीं हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा सरकार को यह कड़ा संदेश दिया है।

तिलक भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। इन्हें बचाने के लिए युवा सड़कों पर उतर रहे हैं और उनके द्वारा उठाए गए सवाल देश के सामने मौजूद ज्वलंत मुद्दे हैं। चुनाव आयोग के दो आयुक्तों और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भेजे गए पत्रों पर ज्ञानेश कुमार चुप क्यों हैं? भाजपा को इस सवाल का जवाब देना चाहिए। मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के बजाय भाजपा को हमेशा की तरह हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान का राग अलापना बंद करना चाहिए। सपकाल ने आगे कहा कि यदि सरकार दमनकारी नीतियों के जरिए जनता की आवाज दबाने की कोशिश करेगी, तो इसकी भारी कीमत भाजपा सरकार को चुकानी पड़ेगी।

शिवाजी पार्क में हुए आंदोलन के साथ ही नासिक से मुंबई की ओर आदिवासी विद्यार्थियों का लॉन्ग मार्च निकाला जा रहा है, जबकि पुणे में MPSC के खिलाफ लाखों युवा और विद्यार्थी सड़कों पर उतर आए हैं। ये तीनों घटनाएं भाजपा सरकार के लचर और गैर-जिम्मेदाराना कामकाज की पोल खोल रही हैं।MPSC के अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग विद्यार्थी कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इस पद पर बैठे अध्यक्ष भीमनवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी और उनके इशारे पर काम करने वाले व्यक्ति हैं। देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री की तरह अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, न कि ‘वह मैं नहीं’ जैसी भूमिका अपनाकर जिम्मेदारी से बचना चाहिए, ऐसा सपकाल ने कहा।

प्रधानमंत्री किसानों के लिए राहत पैकेज लेकर आएंगे!

राज्य में सूखे की स्थिति और सूखा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे से जुड़े सवाल पर हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को बारामती के दौरे पर आ रहे हैं, ऐसी जानकारी मिली है। महाराष्ट्र में भीषण सूखा पड़ा है और किसान संकट में हैं। ऐसे में उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे के दौरान किसानों के लिए बड़ा राहत पैकेज लेकर आएंगे और किसानों को प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे।

महाविकास आघाड़ी में कोई नाराजगी नहीं।

एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि विधान परिषद चुनाव को लेकर महाविकास आघाड़ी में किसी भी तरह की नाराजगी नहीं है। पांच सीटों में से दो सीटों पर कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं और पार्टी ने उन्हें दोबारा अवसर दिया है। अमरावती में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, जबकि अन्य दो सीटों को लेकर चर्चा जारी है। यह चुनाव स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का है। हम सभी एकजुट हैं और हमारी भूमिकाएं एक-दूसरे की पूरक होंगी। किसी भी तरह का कोई गतिरोध नहीं है। आपसी समन्वय को और व्यापक बनाने के लिए बैठक आयोजित की जा रही है, ऐसा भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया।

साहिल वाकोडे के परिजनों ने डॉ. प्रसाद और सपकाल से की मुलाकात।

जातिगत उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के परिजनों ने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से शांता आश्रम में मुलाकात कर चर्चा की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बी. एम. संदीप, रेहाना चिश्ती, यू. बी. वेंकटेश, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड, मुंबई युवक कांग्रेस अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन तथा प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख आशुतोष शिर्के सहित अन्य नेता उपस्थित थे। साहिल वाकोडे को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हरसंभव प्रयास करेगी।

असली घी और नकली घी की पहचान कैसे करें? घर पर इन तरीकों से करें शुरुआती जांच, मिलावट का ऐसे लगाएं पता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here