success-story-hyundai-s-founder-chung-ju-yung-from-eating-tree-bark-to-building-auto-company-news-update-story-hindi.freepressindia.in
success-story-hyundai-s-founder-chung-ju-yung-from-eating-tree-bark-to-building-auto-company-news-update-story-hindi.freepressindia.in
Success Story: दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई (Hyundai) का नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है. आज यह दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल साम्राज्यों में से एक है. इस ब्रांड की कारें करोड़ों लोगों की पसंद बन चुकी हैं. लेकिन इसके पीछे संघर्ष, मेहनत और जिद की ऐसी कहानी छिपी है, जो प्रेरणा देती है कि हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर हिम्मत है तो सपने पूरे किए जा सकते हैं.

यह कहानी हुंडई के फाउंडर चुंग जू-युंग (Chung Ju-Yung) की है. यह कहानी उस शख्स की है जिसे खाने तक को नहीं मिलता था. मजबूरी में उन्होंने पेड़ की छाल खाकर पेट भरा. लेकिन इन्हीं हालातों से निकलकर उन्होंने दुनिया का मशहूर कार ब्रांड हुंडई खड़ा किया.

भूख से जूझते हुए शुरू हुआ सफर
कोरिया के एक गरीब किसान परिवार में 25 नवंबर, 1915 को जन्मे चूंग जू-युंग की जिंदगी संघर्षों की किताब जैसी है. कभी भूखे-प्यासे रहकर और छाल खाकर जिंदा रहने वाले चुंग जू-युंग ने अपनी जिंदगी का हर पल संघर्ष में गुजारा. लेकिन उन्होंने ठान लिया कि गरीबी उनकी सोच को छोटा नहीं कर सकती.
Hyundai की नींव
पढ़ाई और मेहनत के बीच चुंग जू-युंग ने छोटे-मोटे काम किए, ताकि परिवार की मदद कर सकें. लेकिन उनका सपना हमेशा बड़ा था. 1947 में उन्होंने एक छोटी बिल्डिंग कंपनी की शुरुआत की. शुरुआती संघर्षों और संसाधनों की कमी के बावजूद, चुंग जू-युंग ने हार नहीं मानी. उन्होंने आधुनिक तकनीक सीखने के लिए जापान और अमेरिका की यात्रा की और अपनी कंपनी को नए मुकाम पर ले जाने की योजना बनाई. 1967 में उन्होंने हुंडई निर्माण इंडस्ट्री की नींव रखी और 1976 में हुंडई मोटर्स की स्थापना की. धीरे-धीरे, यह कंपनी दक्षिण कोरिया की सीमाओं को पार कर दुनिया की प्रमुख कार कंपनियों में शामिल हो गई.
चुंग जू-युंग ने साबित किया कि मेहनत, साहस और दूरदर्शिता के साथ कोई भी व्यक्ति असंभव को संभव बना सकता है. उनका निधन 2001 में हुआ, लेकिन उनका जीवन और उनकी कंपनी आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा देने वाली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here