
नई दिल्ली : NVS Exam 2022 Date: नवोदय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा देश भर के नवोदय विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी और मिसिलिनियस केटेगरी टीचर की भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज, 25 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एनवीएस द्वारा सीधी भर्ती, उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए विशेष भर्ती और सीमित विभागीय भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 28 से 30 नवंबर 2022 तक किया जाना है।
एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दिए गए अपने विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए और अपने व्यक्तिगत विवरणों (जैसे – नाम, जन्म-तिथि, आदि) में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने की स्थिति में उम्मीदवारों को एनवीएस से तुरंत संपर्क करना चाहिए। साथ ही, एनवीएस की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए, ताकि आगे चरणों में आवश्कता होने पर उम्मीदवार इसे फिर से प्रिंट कर सकें।