Mumbai Youth Congress stages rasta roko to protest Rahul Gandhi’s detention
Mumbai Youth Congress stages rasta roko to protest Rahul Gandhi’s detention

मुंबई:दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय में मुलाकात के लिए जा रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में मुंबई युवा कांग्रेस ने बांद्रा रिक्लेमेशन में रात को रास्ता रोको आंदोलन किया। मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में युवा कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

रात करीब 11 बजे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांद्रा रिक्लेमेशन में रास्ता रोको आंदोलन करते हुए यातायात रोक दिया। इस दौरान मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया।

इस आंदोलन में मुंबई युवा कांग्रेस के महासचिव तेजस चंदूरकर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रज्ञा ढवळे, अजय मिश्रा, शादाब अंसारी, शिवा यादव, अब्दुल समद, पंकज चौधरी सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन ने कहा कि, “केंद्र और विभिन्न राज्यों की भाजपा सरकारें वोट चोरी करके सत्ता में आई हैं, यह अब स्पष्ट हो चुका है। इस वोट चोरी के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। इसी जनभावना के अनुरूप राहुल गांधी जी करीब 300 सांसदों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह मोदी सरकार की दमनकारी कार्रवाई है और हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। मोदी सरकार जब-जब राहुल जी की आवाज दबाने का प्रयास करेगी, तब-तब राहुल जी के समर्थन में सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा।”

इस बीच, मुंबई में आंदोलन को दबाने के प्रयास में पुलिस ने महिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की और मारपीट की। साथ ही, कुछ महिला कार्यकर्ताओं को बाल पकड़कर घसीटते हुए पुलिस वैन में डाल दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का मुंबई युवा कांग्रेस ने तीव्र विरोध किया है।

देश में ओबीसी का मुद्दा प्रमुखता से उठाने वाले एकमात्र नेता राहुल गांधी, सबसे पहले राहुल गांधी ने ही की जाति आधारित जनगणना की मांग: डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here