fire-at-patel-welfare-kovid-hospital-in-bharuch-at-gujrat-midnight-15-people-died-news-update
fire-at-patel-welfare-kovid-hospital-in-bharuch-at-gujrat-midnight-15-people-died-news-update

भरूच l गुजरात में भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 मरीज शामिल हैं। बाकी मरीजों को सिविल अस्पताल, सेवाश्रम अस्पताल और जंबुसर अल महमूद अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर है ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। fire-at-patel-welfare-kovid-hospital-in-bharuch-at-gujrat-midnight-15-people-died-news-update

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का शक
आग रात करीब 12:30 बजे लगी और तेजी से फैलकर ICU तक पहुंच गई। हालांकि, कुछ घंटों की कोशिशों के बाद इस पर काबू पा लिया गया। बचाव का काम सुबह तक जारी रहा। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

12 फायर ब्रिगेड और 40 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं
आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड 12 गाड़ियां और 40 एंबुलेंस को बुलाया गया। मरीजों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उस समय अस्पताल के आसपास करीब 5 से 6 हजार लोगों की भीड़ थी। वे रो रहे थे और चीख-पुकार मची हुई थी। कुछ लोग रोते हुए सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगा रहे थे।

बेड और ऑक्सीजन के लिए अफरा-तफरी मची रही
आग की वजह से अस्पताल और आसपास के इलाके की बिजली बंद कर दी गई थी। इससे बचाव के काम में भी काफी दिक्कतें आईं। काफी कोशिशों के बाद मरीजों को बाहर निकाला गया और उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, नए मरीज आने पर यहां बेड और ऑक्सीजन के लिए काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

कोविड हॉस्पिटल में पहले भी हो चुके हादसे

>>पिछले महीने मुंबई के भांडुप इलाके में एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉस्पिटल में आग लग गई थी। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई थी। हॉस्पिटल में भर्ती 70 मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी थी।

<<पिछले साल 27 नवंबर को गुजरात के राजकोट जिले के एक कोविड अस्पताल में आग लगी थी। हादसे में पांच कोरोना मरीजों की जलकर मौत हो गई थी। हॉस्पिटल में 33 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। मशीनरी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया गया था। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हादसे की जांच के आदेश दिए थे।

>>पिछले साल 21 नवंबर को ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य के कोविड केयर सेंटर के ICU में आग लग गई थी। वहां भर्ती 9 मरीजों में से 2 मामूली झुलस गए थे। आग से मची अफरा-तफरी में दो मरीजों की मौत हो गई। एक वेंटीलेटर भी जल गया था।

<<पिछले साल ही 9 अगस्त को आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में एक होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। होटल को कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। घटना के वक्त यहां 40 मरीज थे। मेडिकल स्टाफ के भी 10 लोग थे।

>>इससे 3 दिन पहले 6 अगस्त 2020 को अहमदाबाद के श्रेय कोविड अस्पताल में भी आग लगी थी। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थे। आग अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here