personal-finance-indigo-sbi-credit-card-rewards-on-flight-bookings-should-you-apply-hindi.freepressindia.in
personal-finance-indigo-sbi-credit-card-rewards-on-flight-bookings-should-you-apply-hindi.freepressindia.in
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) और एसबीआई कार्ड ने मिलकर नया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. इस कार्ड को खासतौर पर हवाई सफर करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस कार्ड के 2 वेरिएंट हैं – इंडिगो एसबीआई कार्ड (IndiGo SBI Card) और इंडिगो एसबीआई कार्ड एलीट (IndiGo SBI Card ELITE).

इन कार्ड के जरिए हर खर्च पर IndiGo BluChips मिलते हैं, जिन्हें बाद में फ्लाइट टिकट, सीट, मील और दूसरी सर्विसेज के लिए रिडीम किया जा सकता है. दोनों कार्ड RuPay और Mastercard वेरिएंट में उपलब्ध हैं. रुपे कार्ड के जरिए आप यूपीआई पेमेंट भी कर सकते हैं.

IndiGo SBI Card ELITE:
  • इंडिगो वेबसाइट/ऐप पर हर 100 रुपये खर्च पर 7 IndiGo BluChips
  • होटल और ट्रैवल बुकिंग (दूसरे प्लेटफॉर्म पर) पर हर 100 रुपये खर्च पर 3 IndiGo BluChips
  • सालाना 12 लाख रुपये खर्च करने पर 25,000 एडिशनल BluChip वाउचर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here