Conduct an immediate, impartial investigation into the TET paper leak and take strict action against the guilty; otherwise, the Congress will take to the streets in the interest of the students: Harshvardhan Sapkal
Conduct an immediate, impartial investigation into the TET paper leak and take strict action against the guilty; otherwise, the Congress will take to the streets in the interest of the students: Harshvardhan Sapkal

मुंबई:राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाल के कार्यालय के एक कर्मचारी को मंत्रालय में घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) ने मंत्री के कार्यालय को ही सील कर दिया है। इस घटना ने भाजपा महायुति सरकार की साख पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। इस घूसखोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मंत्री नरहरी झिरवाल Narhari Sitaram Zirwal Cabinet Minister  को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिएऐसी मांग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकालHarshvardhan Sapkal ने की है।

मंत्रालय में घूसखोरी के मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनता को सरकार अपने करीब महसूस होइस उद्देश्य से राज्य सरकार के मुख्यालय ‘सचिवालय’ का नाम बदलकर ‘मंत्रालय’ रखा गया था। लेकिन भ्रष्ट भाजपा महायुति सरकार ने मंत्रालय को ‘भ्रष्टाचारालय’ बना दिया है। झिरवाल के कार्यालय के लिपिक ने वरिष्ठों के निर्देश पर घूस लेने की बात भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के अधिकारियों को बताई हैऐसी जानकारी सामने आ रही हैजो और भी अधिक चौंकाने वाली तथा गंभीर है। इसलिए मंत्री नरहरी झिरवळ सहित उनके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की भी गहन जांच होनी चाहिए। “यदि संबंध पाए गए तो इस्तीफा दूंगा” ऐसी भूमिका मंत्री नरहरी झिरवाल ने रखी हैलेकिन नैतिक जिम्मेदारी के आधार परजब उनके ही कार्यालय में खुलेआम घूसखोरी सामने आई हैतो निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें तत्काल मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिएऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here