
मुंबई:NEET पेपर लीक NEET paper leak के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर मोदी-शाह सरकार Modi-Shah government द्वारा लाठीचार्ज किया गया तथा पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। छात्रों पर मुकदमे दर्ज किए गए और छात्राओं के साथ भी अत्यंत अमानवीय व्यवहार किया गया। छात्रों पर की गई इस कार्रवाई के विरोध में मुंबई युवा कांग्रेस Mumbai Youth Congress की ओर से बांद्रा और बोरीवली (पश्चिम) में बैनर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
युवा कांग्रेस ने कहा कि, “पेपर लीक के कारण लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ, लेकिन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय आंदोलन कर रहे छात्रों पर ही पुलिस बल का प्रयोग किया गया। यह घटना अत्यंत निंदनीय है और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कलंक है। पेपर लीक मामले के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर छात्रों को न्याय दिया जाए। छात्रों पर हुई अमानवीय कार्रवाई की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तत्काल इस्तीफा दें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।”
मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में मुंबई उत्तर मध्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निखिल रुपारेल तथा उत्तर मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की पहल पर केंद्र सरकार के विरोध में बड़े-बड़े बैनर लगाए गए।
इस अवसर पर मुंबई युवा कांग्रेस के संगठन महासचिव तेजस चंदूरकर, प्रदेश महासचिव अमनदीप सिंह एवं मितेश सोनकर, उत्तर मध्य जिला महासचिव मुस्तकीम शेख, कालिना तालुका अध्यक्ष विकास जायसवाल, चारकोप विधानसभा अध्यक्ष आशीष सरोज, बोरीवली विधानसभा अध्यक्ष विजय नगराले, दहिसर विधानसभा अध्यक्ष आरिफ सैयद तथा मागाठाणे विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में सक्रिय भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।






























































































































































































