
New Tata Punch:टाटा मोटर्स ने आखिरकार 2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है. टाटा पंच भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली छोटी SUV) में से एक है. आमतौर पर कार कंपनियां केवल थोड़े-बहुत लुक बदलती हैं, लेकिन टाटा ने इस बार पंच में बहुत कुछ नया दिया है.
इस नई पंच के डिजाइन और फीचर्स में तो बड़े बदलाव हुए ही हैं, साथ ही इसके इंजन को भी बेहतर बनाया गया है. आइए जानते हैं वो 5 बड़े बदलाव जो नई टाटा पंच में देखने को मिलेंगे.































































































































































































