
टाटा मोटर्स ने आखिरकार नई टाटा पंच Tata Punch फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है. टाटा ने पंच को पहली बार अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया था और यह कार टाटा के लिए गेमचेंजर साबित हुई. अब यह पहली बार इसे इतने बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है. पंच के नए मॉडल में अंदर और बाहर कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. खास बात ये है कि इसे अब पहले से पावरफुल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा.
टाटा पंच को ₹5.59 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह सेगमेंट की पहली iCNG AMT SUV है. नई टाटा पंच फेसलिफ्ट केवल 11.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. अपडेटेड टाटा पंच के अंदर काफी बदलाव किए गए हैं. अब इसमें 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन और टाटा के चमकते हुए लोगो वाला नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. स्क्रीन के नीचे टच वाले AC कंट्रोल दिए गए हैं, जिससे कार के अंदर का नजारा काफी मॉडर्न लगता है.































































































































































































