
Vivo ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X200T की भारत में लॉन्चिंग की आधिकारिक झलक दिखा दी है. Flipkart पर इसका खास पेज लाइव होते ही यह साफ हो गया है कि फोन जल्द ही देश में दस्तक देगा. कंपनी ने इसके शानदार Zeiss कैमरा डिजाइन को भी टीज कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 50 से 55 हजार रुपये के बीच हो सकती है. यह फोन कैमरा और बैटरी दोनों के मामले में हाई एंड सेगमेंट को टक्कर देगा.
Flipkart पर दिखा Vivo X200T
Vivo X200T की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है जिससे इसके भारत में लॉन्च की पुष्टि हो गई है. यही प्लेटफॉर्म इस फोन की बिक्री का मुख्य जरिया होगा. Vivo ने इसके रियर कैमरा मॉड्यूल की झलक भी दी है जो गोल शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है. फोन का पर्पल कलर वेरिएंट भी टीज किया गया है जो इसे प्रीमियम लुक देता है. कंपनी ने कहा है कि आने वाले दिनों में इसकी और जानकारी सामने आएगी.






























































































































































































