
Upcoming Nissan Tekton: निसान ने अपनी नई कार से पर्दा हटा लिया है. एक्स पर किए पोस्ट में कार निर्माता ने अपकमिंग कार की कई तस्वीरें साझा की है. भारतीय बाजार में कपनी की ये दूसरी SUV होगी. निसान ने कार में मिलने वाली कई खूबियों का भी खुलासा किया है. साथ ही यह भी बताया है कि कब भारतीय बाजार में नई कार लॉन्च होगी और इसकी बिक्री कब से शुरू होगी. आइए पूरी डिटेल पर एक नजर डालते हैं.
Tekton नाम के क्या हैं मायने
निसान ने अपनी मोस्टअवेटेड SUV का नाम टेकटॉन रखा है. कंपनी के SUV लाइनअप में शामिल होने वाली यह दूसरी कार है. नई कार की डिजाइन से भी कंपनी ने पर्दा उठाया है. नई कार के नाम को लेकर निसान ने अहम जानकारी साझा की है. दरअसल Tekton एक ग्रीक का शब्द है, जिसका मतलब है कारीगर यानी क्रॉफ्टमैन यानी आर्किटेक्ट.































































































































































































