Statewide protest by the Pradesh Congress against the BJP's Ravana like tendencies
Statewide protest by the Pradesh Congress against the BJP's Ravana like tendencies

मुंबई: जहां एक ओर भाजपा समाज के अंदर हिंदू-मुस्लिम धार्मिक विभाजन और जातियों के बीच नफरत फैलाकर देश को विभाजित करने का काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने भाजपा की तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ लोगों में जागरूकता और विश्वास पैदा किया है । महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने चेतावनी दी है कि अगर हमारे नेता राहुल गांधी (

बीजेपी की रावण प्रवृत्ति के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस का राज्यव्यापी विरोध आंदोलन.

) का बाल भी बांका हुआ तो हम ऐसा साहस करने वालों को कड़ा सबक सिखाएंगे।

शुक्रवार को बीजेपी के रावणी प्रवृति के खिलाफ कांग्रेस की ओर से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया।  मुंबई में चेंबूर रेलवे स्टेशन के पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन किया गया।  इस मौके पर सीडब्ल्यूसी सदस्य व पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीम खान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक प्रणीति शिंदे, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संध्या सव्वालाखे, प्रदेश महासचिव राजन भोसले सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 1945 में भाजपा और संघ के लोगों ने मराठी अखबार ‘अग्रणी’ में महात्मा गांधी को रावण की छवि में दिखाकर उन्हें बदनाम किया था।  अब उन्हीं प्रवृत्तियों ने इतिहास दोहराया है और हमारे नेता राहुल गांधी को रावण की छवि में दिखाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है।  जब भी देश पर कोई संकट आता है तो गांधी ही देश को बचाने के लिए आगे आते हैं। महात्मा गांधी जी ने इस देश को आजादी दिलाई और इसे एक राष्ट्र के रूप में विकसित बनाया। रावण की तरह सोच रखने वाली भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इससे कोई लेना-देना नहीं है। आज जनता के बीच राहुल गांधी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।  वे जनता के नायक हैं। अब इस लोकप्रियता से डर कर भाजपा की खलनायक प्रवृत्ति के लोग लगातार हमारे नेता के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पटोले ने कहा कि बीजेपी ने जिस तरह से राहुल गांधी को  बदनाम किया है, उसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आम लोग भी काफी गुस्सा है। लेकिन हम लोग महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करते हैं।  इसलिए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया है। लेकिन अगर बीजेपी ने इसे ज्यादा तूल दिया तो उन्हें इसका परिणाम भुगतना होगा। 

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों में विश्वास पैदा हुआ है।  भाजपा की हर जगह हार हो रही है।  बीजेपी नेताओं को जमानत जब्त होने का डर सता रहा है। डरी हुई भाजपा अब राहुल गांधी को बदनाम करने का काम कर रही है। बीजेपी और संघ लगातार गांधी परिवार को बदनाम करते रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया। हर कोई जानता है कि इस देश में कौन रावण प्रवृत्ति का है।  तानाशाही रावण प्रवृत्ति के लोग देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का काम कर रहे हैं । नसीम खान ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक रूप से भाजपा के घृणित साजिश की निंदा कर रही है। लेकिन उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी इस तरह की हरकतों से बाज़ नहीं आती है तो कांग्रेस पार्टी इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here