Congress Maharashtra state president Nana Patole question How can you discuss about the post of chief minister when people are dying due to lack of treatment?
Congress Maharashtra state president Nana Patole question How can you discuss about the post of chief minister when people are dying due to lack of treatment?

मुंबई: राज्य में कांग्रेस पार्टी में विश्वास रखने वाला एक बड़ा वर्ग है और देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए लोगों में यह भावना है कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के विचार को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर, मंडल स्तर और ग्राम स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा के लिए विभागीय बैठक आयोजित की जा रही हैं।

शनिवार को नवी मुंबई में कोंकण संभाग के सभी जिलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से बात कर रहे थे।  उन्होंने आगे बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उदयपुर शिविर में  लिए गए फैसलों को लागू करते हुए मंडल कमेटियों, बूथ प्रमुखों की वर्तमान स्थिति, ग्राम समितियों, ब्लॉक कार्यकारिणी की जानकारी, जिले में संगठनात्मक रिक्तियां और सभी आगामी चुनावों के अनुरूप मतदाता सूची में लोगों के नाम को दुरुस्त करवाने के अलावा  जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संकल्प पुस्तिकाओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। पटोले ने कहा कि आज कोंकण संभाग के सभी जिलों की समीक्षा के बाद आने वाले दिनों में  पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र, विदर्भ के सभी जिलों में भी इसी तरह की समीक्षा बैठक कर पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।  

 पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा।  चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में सरकारी अस्पतालों में आये दिन राज्य के लोगों की मौत हो रही है। किसान संकट में हैं लेकिन महाराष्ट्र सरकार राज्य को सूखाग्रस्त घोषित नहीं कर रही है। जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में गीला तो कुछ हिस्सों में सूखे के हालात हैं।  बेरोजगारी और महंगाई में  बेतहाशा वृद्धि हो रही है। बीजेपी के राज्य में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है कि सत्ताधारी दल के नेता आम जनता और किसानों की समस्या को छोड़ कर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कौन होगा और मंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा कर रहे हैं।  

आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मंत्री और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संध्या सव्वालाखे, कोंकण संभाग के समन्वयक और महासचिव राजेश शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रमोद मोरे और देवानंद पवार समेत कई नेता उपस्थित थे।

यह भी पढे: लोक उपचाराअभावी मरत असताना मुख्यमंत्रीपदाच्या चर्चा कसल्या करता?; नाना पटोलेंचा सवाल

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के मुखपत्र ‘जनमानसाची शिदोरी’ नीडली ऐप का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here