congress-halla-bol-rally-in-delhi-news-update-today
congress-halla-bol-rally-in-delhi-news-update-today

नई दिल्लीः कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस  आज रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (GST) में वृद्धि को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए एक रैली करेगी। रैली से पहले रामलीला मैदान में तैयारियां की गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी के कई अन्य नेता ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली (Congress Halla bol Rally) को संबोधित करेंगे। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा देशभर के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

यह रैली सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा” से पहले हो रही है, जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे.‘‘भारत जोड़ो यात्रा” कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ गई हैं, इस कारण दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी. राहुल गांधी भी इस समय अपनी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश में हैं, वह शनिवार लौट आऐं है और दोनों विशाल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला करती रही है और कहती रही है कि ये आम लोगों के मुद्दे हैं और इस पर सभी मंचों पर चर्चा होनी चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here