भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस Republic-day-2026 मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. हर साल 26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली भव्य परेड को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन होता है, जो देश के सबसे महत्वपूर्ण समारोहों में से एक है. यह आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है. यही वह समय है जब लोग राष्ट्रीय एकता को देख पाते हैं.
गणतंत्र दिवस से पहले परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाता है. फुल ड्रेस रिहर्सल 23 जनवरी को कर्तव्य पथ पर किया जाएगा. रिहर्सल देखने के लिए हर साल लोगों का हुजूम उमड़ता है. कदम से कदम मिलाते जवानों को देखकर हर कोई देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आता है. गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजनों के लिए टिकट अब आमंत्रण मोबाइल ऐप के जरिए खरीदे जा सकते हैं.





























































































































































































