Democracy and constitutional values ​​are being trampled under BJP rule; the ‘throw money and watch the spectacle’ game is extremely dangerous for democracy: Harshvardhan Sapkal
Democracy and constitutional values ​​are being trampled under BJP rule; the ‘throw money and watch the spectacle’ game is extremely dangerous for democracy: Harshvardhan Sapkal

मुंबई: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कुलकानून और सीलिंग एक्ट लाकर ज़मींदारों की लाखों एकड़ ज़मीन आम गरीब जनता को दी। आचार्य विनोबा भावे ने भूदान आंदोलन के माध्यम से लाखों भूमिहीनों को ज़मीन दिलाई। लेकिन अब परिस्थितियां पलट गई हैंमोदी सरकार गरीबों की ज़मीनें छीनकर राष्ट्रीय उद्योगपतियों को तोहफे में दे रही हैऐसा तीखा आरोप महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने लगाया है।

कल्याण में अदानी की सीमेंट कंपनी के खिलाफ स्थानीय लोगों का आंदोलन चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा,“मुंबई का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डानवी मुंबई का हवाई अड्डाधारावीमदर डेयरीदेवनार की ज़मीन सब मोदी सरकार ने अपने चहेते मित्र को दे दीं। इसके बाद बढ़वण बंदरगाह के नाम पर पालघर सौंप दिया गया और अब कल्याण की 450 एकड़ ज़मीन राष्ट्रीय उद्योगपति की सीमेंट कंपनी को दे दी गई है। केवल ज़मीन ही नहीं दीबल्कि इस कंपनी के लिए पर्यावरण सहित सभी नियम भी बदल दिए गए हैं। इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है। यह कंपनी स्थानीय लोगों की ज़िंदगी पर संकट बन चुकी है और कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन के साथ है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस आंदोलन को दबाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी विधानसभा में भी इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी।”

मुख्य न्यायाधीश और पगारे मामा पर हमला करने वाली प्रवृत्ति मनुवादी है…

देश के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई और कल्याण के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पगारे मामा पर हमला करने वाली प्रवृत्ति मनुवादी मानसिकता की है। इस मनुवादी प्रवृत्ति से डरना नहीं चाहिएबल्कि उसे करारा जवाब देना चाहिएऐसा आवाहन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने किया।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। किसी कांग्रेस कार्यकर्ता पर हाथ उठाने की हिम्मत कोई करेगा तो उसके पीछे पूरी ताकत से पार्टी खड़ी रहेगी।”

उन्होंने मांग की कि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर पगारे मामा को प्रदेशाध्यक्ष सपकाळ ने मंच पर कंधे पर उठाकर लाया और उन्हें संविधान की प्रति तथा गौतम बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान उल्हासनगर कांग्रेस के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन भी प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के हाथों हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन व प्रशासन) एडवोकेट गणेश पाटिलपूर्व सांसद सुरेश टावरेप्रदेश महासचिव राजन भोसलेब्रिज दत्तरानी अग्रवालअजिंक्य देसाईकल्याण शहर अध्यक्ष सचिन पोटेराजाभाऊ पाटकरऔर उल्हासनगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रोहित सालवे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here