Congress and Vanchit Bahujan Aghadi (VBA) form an alliance for the Mumbai Municipal Corporation elections; VBA will contest 62 seats; decisions regarding other municipalities will be made at the local level.
Congress and Vanchit Bahujan Aghadi (VBA) form an alliance for the Mumbai Municipal Corporation elections; VBA will contest 62 seats; decisions regarding other municipalities will be made at the local level.

मुंबई : मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस Congress और वंचित बहुजन आघाड़ी VBA के बीच आज गठबंधन का निर्णय लिया गया। मुंबई में वंचित बहुजन आघाड़ी 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य की अन्य 28 महानगरपालिकाओं के संदर्भ में गठबंधन पर स्थानीय स्तर पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगाइसके लिए दोनों दलों ने स्थानीय नेतृत्व को अधिकार दिए हैं। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गठबंधन का निर्णय होना विशेष महत्व रखता है। कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और ‘वंचित बहुजन आघाड़ी’ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धैर्यवर्धन पुंडकर ने गठबंधन की घोषणा की।

तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकालअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंतप्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकलेवंचित के मुंबई अध्यक्ष चेतन अहिरेमुंबई महिला आघाड़ी अध्यक्ष स्नेहल सोहनी और मुंबई युवा आघाड़ी अध्यक्ष सागर गवई उपस्थित थे।

 इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी का गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है। दोनों दलों की वैचारिक भूमिका समान है। दोनों संविधानवादी हैं और संविधान की परिकल्पना वाले भारत के निर्माण का विचार रखते हैं। समानताबंधुत्व और सामाजिक न्याय पर दोनों की सोच एक है। दोनों दल संवैधानिक मूल्यों से समझौता नहीं करते। 1998 और 1999 के चुनावों में दोनों के बीच गठबंधन हुआ थाअब 25 वर्षों बाद दोनों दल फिर एक साथ आए हैं। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगालेकिन आज से एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। यह आंकड़ों का खेल नहींबल्कि विचारों का मेल हैऐसा सपकाल ने कहा।

मुंबई महानगरपालिकेसाठी काँग्रेस व ‘वंचित’ची आघाडी; वंचित ६२ जागा लढवणार; इतर महापालिकांचा निर्णय स्थानिक पातळीवर

वंचित के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धैर्यवर्धन पुंडकर ने कहा कि देश-विघातक भाजपा को रोकने के लिए दोनों दल एक साथ आए हैं। गठबंधन के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पहला कदम उठाया और शुरुआत से ही सकारात्मक भूमिका निभाई। मुंबई महानगरपालिका में वंचित बहुजन आघाड़ी 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगीयह जानकारी पुंडकर ने दी।

 वंचित के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मोकळे ने कहा कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर चर्चा कभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं होतीलेकिन कहीं न कहीं रुकना पड़ता है। गठबंधन के लिए दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। मुंबई महानगरपालिका के लिए आज गठबंधन की घोषणा की गई है और अन्य महानगरपालिकाओं में दोनों दलों का स्थानीय नेतृत्व सकारात्मक निर्णय लेगाऐसा मोकले ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here