Sakshi-joshi-case-mumbai-police-registered-case-against-abuser-who-sent-derogatory-threat-msgs
Sakshi-joshi-case-mumbai-police-registered-case-against-abuser-who-sent-derogatory-threat-msgs

मुंबई: वरिष्ठ पत्रकार साक्षी जोशी (Sakshi joshi) को फेसबुक यूजर मनोज कुमार झा (Manoj kumar jha)ने  लगातार साक्षी जोशी को गाली और धमकियों भरे मैसेज भेजे हैं। इस शख्स ने फेसबुक पर खुद को एक प्रोड्यूसर बताया है और और लिखता है कि वह मधुबनी से है और मुंबई में रहता है। साक्षी जोशी ने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी शिकायत मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आदित्य ठाकरे औ महिला आयोग से की थी। जिसके तुरंत बाद उस ट्वीट के रिप्लाई में मुंबई पुलिस साक्षी जोशी को कॉल कर उनसे सारी जानकारियां ली और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर ली है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आदित्य ठाकरे ने भी साक्षी जोशी से संपर्क किया और यह भी सुनिश्चित किया कि इस पर कार्रवाई की जाए। इस मामले पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कार्रवाई के कड़े आदेश दिए हैं और वह खुद इस मामले को देख रही है।

महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ट्वीट किया और लिखा की साक्षी जोशी के साथ हुए मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्य महिला आयोग और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, साइबर पुलिस थाना, बीकेसी (BKC), मुंबई ने रिपोर्ट मांगी है और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

आप को याद दिला दे कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने बुल्ली डील्स ऐप मामले में जो समुदाय विशेष के ल़डकियों को ऑनलाइन नीलाम करने के लिए बनाया गया था, केवल कुछ ही समय के भीतर कई अपराधियों को गिरफ्तार किया था।

वरिष्ठ पत्रकार साक्षी जोशी ने मुंबई पुलिस, मुख्यमंत्री आदित्य ठाकरे और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की सक्रियता के लिए धन्यवाद कहते हुए ट्वीट किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here