Conduct an immediate, impartial investigation into the TET paper leak and take strict action against the guilty; otherwise, the Congress will take to the streets in the interest of the students: Harshvardhan Sapkal
Conduct an immediate, impartial investigation into the TET paper leak and take strict action against the guilty; otherwise, the Congress will take to the streets in the interest of the students: Harshvardhan Sapkal

मुंबई: भाजपा सरकार BJP का प्रशासन पूरी तरह से लापरवाही और अक्षमता का परिचायक बन चुका है। यह सरकार केवल खोखली घोषणाएं करने में आगे हैलेकिन एक भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित करने में सक्षम नहीं है। नीट पेपर लीक का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि महाराष्ट्र में रविवार, 28 जून को होने वाली टीईटी TET Exam paper leak परीक्षा का प्रश्नपत्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे Eknath shinde के ठाणे में लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएअन्यथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कांग्रेस जल्द ही सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। यह चेतावनी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल Harshwardhan sapkal ने दी है।

पेपर लीक मामले पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि भाजपा सरकार एक भी परीक्षा बिना पेपर लीक के आयोजित नहीं कर पा रही है। सरकार पेपर लीक करने वाले संगठित रैकेट पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है। लाखों विद्यार्थियों की मेहनतसपनों और भविष्य को बर्बाद करने वाले इस रैकेट को आखिर किसका राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हैएक ओर सरकार “पारदर्शी प्रशासन” के दावे करती हैतो दूसरी ओर पेपर लीक का सिलसिला लगातार जारी है। आखिर विद्यार्थी पढ़ाई करें या इस चिंता में रहें कि प्रश्नपत्र पहले से किसके पास पहुंच रहा हैयह पेपर लीक का गंभीर रोग विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी चिंता बढ़ा रहा हैलेकिन सरकार केवल औपचारिक और मामूली कार्रवाई तक ही सीमित है। इस समस्या का स्थायी और कठोर समाधान निकालना अब अत्यंत आवश्यक हो गया है। पेपर लीक ईमानदारप्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थियों के साथ सीधा अन्याय है। इस पूरे घोटाले की जड़ तक पहुंचकर दोषियों को बेनकाब करना जरूरी है।

नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद पूरे देश में भारी आक्रोश देखने को मिलालाखों विद्यार्थी सड़कों पर उतरेलेकिन आज तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं लिया गया। विदेश जाकर महिला प्रधानमंत्रियों को चॉकलेट बांटने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस गंभीर मुद्दे पर एक शब्द तक नहीं कहा। विद्यार्थियों और शिक्षा व्यवस्था में फैल रहे भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार की यह चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देश का भविष्य युवा हैं और आज उन्हीं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यही युवा आने वाले समय में भाजपा को इसका करारा जवाब देंगेऐसा भी हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here