former-union-minister-sharad-yadav-passes-away-confirms-his-daughter-news-update-today
former-union-minister-sharad-yadav-passes-away-confirms-his-daughter-news-update-today

नई दिल्ली : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव Sharad Yadav Passes Away का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार रात सांस की तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ घंटे बाद ही उनका निधन हो गया। उनकी बेटी ने इसकी जानकारी दी। उनकी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही हो। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा, जहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। Sharad Yadav Passes Away News In Hindi

मध्य प्रदेश में हुआ था शरद यादव का जन्म

बता दें के राजनीतिक के दिग्गज खिलाड़ी रहे शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के गांव अखमाऊ में हुआ था। उन्होंने मध्य प्रदेश के अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश से चुनावी राजनीति की। उनकी राजनीति का मुख्य केंद्र बिहार रहा। वह बिहार के मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से चार बार, मध्य प्रदेश के जबलपुर से दो बार और उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक रहे। 

 पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शरद यादव के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’

 रक्षा मंत्री ने जताया शोक

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शरद यादव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देश के बड़े वरिष्ठ नेता शरद यादव जी के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा समाज के कमज़ोर वर्गों की समस्याओं को पुरज़ोर तरीक़े से उठाया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी उन्होंने काफ़ी संघर्ष किया। उनके निधन से भारतीय राजनीति की एक प्रभावी आवाज़ ख़ामोश हो गई है।’

उन्होंने कहा, ‘शरद जी के साथ मेरा बड़ा लंबा और बेहद आत्मीय संबंध रहा है। स्वभाव से बेहद सरल और बेबाक़ शरदजी का निधन एक बड़ी क्षति है। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम् शांति।’

तेजस्वी यादव ने जताया शोक

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शरद यादव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। कुछ कह पाने में असमर्थ हूं।’ उन्होंने कहा कि माता जी और भाई शांतनु से बात हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।

 कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुख

शरद यादव के निधन की सूचना पाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जताया। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव जी के निधन से दुःखी हूं। उन्होंने कहा कि एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर,उन्होंने समानता की राजनीति को मज़बूत किया। उनके परिवार एवं समर्थकों को गहरी संवेदनाएं।

मध्य प्रदेश से पूरी की थी शुरुआती पढ़ाई

बता दें कि शरद यादव का जन्म एक जुलाई, 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश से ही पूरी की थी। उन्होंने जबलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई की पढ़ाई की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here