BJP's Ram temple inauguration program for electoral gains: Ramesh Chennithala
BJP's Ram temple inauguration program for electoral gains: Ramesh Chennithala

अमरावती/मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अयोध्या में राम मंदिर Ayodhya Ram Mandir के उद्घाटन कार्यक्रम को सिर्फ अपनी राजनीतिक फायदे के लिए भुना रही है। गुरु शंकराचार्य सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि मंदिर अभी आधा-अधूरा बना है और ऐसे में वहां पूजा-अर्चना करना उचित नहीं है। लेकिन बीजेपी जल्दबाजी में है और अपने फायदे के लिए राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को आयोजित कर रही है। यह आरोप कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला ने लगाया है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस की समीक्षा बैठक गुरुवार को अमरावती से शुरू हुई। इस मौके पर रमेश चेन्निथला मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के खिलाफ नहीं है, सभी को अपनी धार्मिक स्वतंत्रता है। कांग्रेस के कई नेता भी अयोध्या गए हैं। मकर संक्रांति के दिन कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे अपने सहयोगियों के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। जो लोग अयोध्या जाना चाहते हैं उनका कोई विरोध नहीं है। लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए मंदिर उद्घाटन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस सच को लोग अच्छी तरह से जानते हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में बात करते हुए रमेश चेन्निथला ने कहा कि राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है और इस यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोई चुनावी यात्रा नहीं बल्कि देश की आम जनता को न्याय दिलाने के लिए है। राहुल गांधी यात्रा के जरिए भारत को जोड़ने का काम कर रहे हैं। यह यात्रा देश के लिए है।

पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए रमेश चेन्निथला ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस सक्षम है और सभी नेता एकजुट हैं और कोई भी पार्टी नहीं छोड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी अफवाह फैलाकर गुमराह कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक प्रणीति शिंदे ने अपना पक्ष साफ़ कर दिया है।

विभागीय बैठक में संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गयी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दो महीने पहले जिला कांग्रेस कमेटियों को दिए गए कार्यक्रम की भी समीक्षा की जा रही है। गुरुवार को अमरावती में बैठक हुई और आखिरी बैठक 29 जनवरी को लातूर में मराठवाड़ा संभाग की बैठक होगी ।

गुरुवार की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी रमेश चेनीथल्ला ने भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अशोक चव्हाण, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर, अनीस अहमद, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संध्या सव्वालाखे, एआईसीसी सचिव और सह-प्रभारी आशीष दुआ, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष और विधायक वजाहत मिर्जा, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे, प्रदेश उपाध्यक्ष नाना गावंडे, सुनील देशमुख सहित अमरावती संभाग के सभी जिला अध्यक्ष, प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here