The government does declare a drought, but when is the right time to provide relief? Deposit half the amount into the farmers' bank accounts and then complete the damage assessment process: Harshvardhan Sapkal
The government does declare a drought, but when is the right time to provide relief? Deposit half the amount into the farmers' bank accounts and then complete the damage assessment process: Harshvardhan Sapkal

मुंबई:महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के मीडिया विभाग को सबसे तेज और सबसे विस्तृत अपडेट  के साथ  समाचार देने के लिए राजनीतिक दलों की श्रेणी में प्रभासाक्षी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक श्रीनिवास बिक्कड़ को सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित विचार संगम कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

‘प्रभासाक्षी’ समूह देश भर में राजनीतिक दलों के मीडिया विभागों के कामकाज का सर्वेक्षण करता है। इस वर्ष के सर्वेक्षण में, महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग को मीडिया को मराठी, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू जैसी विभिन्न भाषाओं में तेज और विस्तृत अपडेट के साथ-साथ समय पर और भी सटीक जानकारी देने के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित ‘प्रभासाक्षी’ की 22वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में आईएएएन समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. अनुज गर्ग और निस्कॉर्ट मीडिया इंस्टीट्यूट की प्राचार्य  डॉ. रितु दुबे-तिवारी और प्रभा साक्षी के मुख्य संपादक नीरज दुबे के हाथों द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक श्रीनिवास बिक्कड़ ने यह पुरस्कार स्वीकार किया।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले और मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे  ने इस सफलता के लिए मीडिया समन्वयक श्रीनिवास बिक्कड़ समेत  पूरी टीम को बधाई दी है। पटोले ने कहा कि  वर्तमान समय में मीडिया विभाग का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र कांग्रेस का मीडिया विभाग कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन  खड़गे और हमारे नेता राहुल गांधी के विचारों और उनकी भूमिका को लोगों तक पहुंचाने का काम बड़ी ही बखूबी से कर रहा है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मीडिया विभाग प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के मार्गदर्शन में काम कर रहा है और उनके द्वारा बनाई गई रणनीति के अनुसार कांग्रेस पार्टी के काम और नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि विभाग के काम को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है और यह बहुत खुशी की बात है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के मीडिया विभाग को देश में पहला पुरस्कार मिला है।मुझे पूरा विश्वास यह है कि महाराष्ट्र कांग्रेस का मीडिया विभाग आगे भी इसी तरह पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने काम को और भी मजबूती  के साथ  करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here