Under the alluring name of 'Third Mumbai', capitalism is knocking on Raigad's doorstep; the Zilla Parishad elections are a battle for the rights of the local people: Harshvardhan Sapkal
Under the alluring name of 'Third Mumbai', capitalism is knocking on Raigad's doorstep; the Zilla Parishad elections are a battle for the rights of the local people: Harshvardhan Sapkal

मुंबई : यह देश मुट्ठीभर लोगों या उद्योगपतियों का नहींबल्कि आम जनता का है। लेकिन भूमिपुत्रों का गला घोंटने के लिए पूंजीपति उतावले हो गए हैं। देश में ऐसी स्थिति है कि दो गुजराती बेच रहे हैं और दो खरीद रहे हैं। अब ‘तीसरी मुंबई’ के नाम पर पूंजीपति रायगढ़ की दहलीज पर आ खड़े हुए हैं। यह जिला परिषद चुनाव भूमिपुत्रों के अधिकारों के लिए है। अपनी परंपरा को बनाए रखने के लिए एकजुट रहें और कांग्रेस-महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं ऐसा आह्वान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने Harshvardhan Sapkal किया।

आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने रायगढ़ जिले के जासईचिरनेरसातिर्जे और चोंढी में प्रचार रैलियों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला परिषद चुनाव में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर अभी से स्पष्ट हो रहा है कि जीत हमारी ही होगी। रायगढ़ जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस-महाविकास आघाड़ी को अच्छा परिणाम मिलेगा और सत्ता की चाबी कांग्रेस के हाथ में होगी। लोकनेता दि. बा. पाटील ने भूमिपुत्रों के लिए बड़ा संघर्ष किया था। अब एक बार फिर भूमिपुत्रों के सामने पूंजीपतियों का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस पूंजीवादी ताकत को रोकने के लिए कांग्रेस-महाविकास आघाड़ी को विजयी बनाएं ऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि नवी मुंबई हवाई अड्डे को लोकनेता दि. बा. पाटील का नाम दिया जाए यह मांग कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही की है। लेकिन देवेंद्र फडणवीस दि. बा. पाटील का नाम हवाई अड्डे को देने से टालमटोल कर रहे हैं। फिलहाल हवाई अड्डे का नाम ‘एनएम’ दिखाई दे रहा हैलेकिन यदि ‘एनएम’ की आड़ में नरेंद्र मोदी का नाम देने की साजिश की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने कहा। इस अवसर पर रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र घरतराजाभाऊ ठाकूर सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here