
नई दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की मां पाओला माइनो का शनिवार को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का देहांत हो गया है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जयराम रमेश ने ट्वीट किया- सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार कल 28 अगस्त मंगलवार को हुआ।
Smt. Sonia Gandhi’s mother, Mrs. Paola Maino passed away at her home in Italy on Saturday the 27th August, 2022. The funeral took place yesterday.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 31, 2022