siddaramaiah-will-be-karnataka-cm-dk-shivkumar-deputy-cm-and-state-president-till-lok-sabha-elections-news-update
siddaramaiah-will-be-karnataka-cm-dk-shivkumar-deputy-cm-and-state-president-till-lok-sabha-elections-news-update

मुंबई : जहां देश भर में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, वहीं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी जिलों में 75-75 किलोमीटर की आजादी गौरव पदयात्रा का आयोजन किया है। मंगलवार, 9 अगस्त से यह पदयात्रा वर्धा से शुरू हो रही है और 14 अगस्त को समाप्त होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, मंगलवार को सेवाग्राम से इस पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, वर्धा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार 9 अगस्त को सेवाग्राम में आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वे बुधवार 10 तारीख को बुलढाणा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शेगांव में आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। वहीं  11 तारीख को औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पदयात्रा में भाग लेंगे।12 तारीख को नाशिक शहर में  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पदयात्रा में भाग लेंगे। इसके अलावा पटोले ,13 को नागपुर शहर में  जिला कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा और 14 तारीख को पुणे शहर में  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगा खान पैलेस से आयोजित पदयात्रा में भाग लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी के योगदान और आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास को लेकर लोगों को अवगत कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आजादी के  गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए नई पीढ़ी में इसके प्रति जागरूकता पैदा करने की है।

आजादी गौरव पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here