बुलढाणा : कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे के भाजपा में प्रवेश को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक बड़ा मोड़ सामने आया है। राहुल बोंद्रे का भाजपा में प्रवेश अब रद्द होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राहुल बोंद्रे से फोन पर बातचीत की, जिसके बाद भाजपा प्रवेश का निर्णय बदल गया।
राहुल बोंद्रे के भाजपा प्रवेश की चर्चा पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्राच्या राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ रही थी। उनके भाजपा में जाने की घोषणा के बाद कांग्रेसमे खलबली मची थी हालांकि, अब राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद बोंद्रे का भाजपा प्रवेश रद्द होने की खबर सामने आई है।
राहुल गांधी और राहुल बोंद्रे के बीच फोन पर क्या बातचीत हुई, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद बुलढाणा जिले की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
राहुल बोंद्रे कांग्रेस के प्रमुख स्थानीय नेताओं में रहे हैं। उनके भाजपा में जाने की खबर को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा था। ऐसे में प्रवेश रद्द होने की खबर ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है।
राहुल गांधींच्या फोननंतर अखेर राहुल बोंद्रेंचा भाजप प्रवेश रद्द
अब राहुल बोंद्रे कांग्रेस में ही रहेंगे या आगे उनकी राजनीतिक भूमिका में कोई नया बदलाव देखने को मिलेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में इस संबंध में राहुल बोंद्रे या कांग्रेस की ओर से आधिकारिक भूमिका स्पष्ट होने की संभावना है।

























































































































































































