Maharashtra Voter List 2026: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत Maharashtra Voter List 2026 महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों की प्रारूप मतदाता सूची सोमवार को जारी कर दी गई। नई सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नामों में संशोधन किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 17 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं और लगभग 34 लाख मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, अब जिन पात्र मतदाताओं का नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं है, उन्हें दोबारा नाम दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।
30 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे हरकत और दावे
प्रारूप मतदाता सूची को लेकर प्राप्त मतदाता सूची पर 30 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी और 23 अक्टूबर तक आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पश्चात 2 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
जिनका नाम सूची में नहीं है, उन्हें मिलेगा मौका
जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे 1 अक्टूबर 2026 तक या तय प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। नाम, पता, उम्र अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से सुधार कराया जा सकेगा।
राज्य में मतदाता केंद्रों का पुनर्गठन
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान महाराष्ट्र में मतदान केंद्रों की संख्या में भी बदलाव किया गया है। राज्य में लगभग 1 लाख 29 हजार मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है। नए मतदाता केंद्र जोड़े गए हैं, जबकि मतदाताओं की संख्या कम होने पर कुछ केंद्रों में पुनर्गठन किया गया है।
मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर जिलों में मतदाता केंद्रों के पुनर्गठन और स्थानांतरण की प्रक्रिया भी प्रस्तावित की गई है।
किन कारणों से नाम हटाए गए?
गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होने पर
संबंधित पते पर मतदाता नहीं मिलने पर
एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने पर
मतदाता की मृत्यु होने पर
दूसरे स्थान पर स्थायी रूप से स्थानांतरित होने पर
अन्य आवश्यक दस्तावेज या सत्यापन पूरा नहीं होने पर

































































































































































































