What did the Mumbai Crime Branch find in Savari village of Satara district? The Home Ministry should disclose the details: Harshvardhan Sapkal
What did the Mumbai Crime Branch find in Savari village of Satara district? The Home Ministry should disclose the details: Harshvardhan Sapkal

नागपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंतीदशहरा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी—यह एक साथ आया हुआ ऐतिहासिक संयोग है। रा. स्व. संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर को संघ ने समझना चाहिए। गांधी प्रतिमा के सामने सिर्फ अभिवादन करने से काम नहीं चलेगाबल्कि नथुराम का धिक्कार करते हुए विभाजनवादी विचारोंमनुस्मृति और बंच ऑफ थॉट्स को तिलांजलि देकर गांधी विचार और भारत का संविधान स्वीकार करना चाहिएऐसा आवाहन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल Harshwardhan Sapkal ने किया है।

नागपुर में पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा किदेश की स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट हुआ था। राजनीतिक व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन भी कांग्रेस की भूमिका रहीजबकि मुट्ठीभर लोगों के हाथ में सत्ता होनी चाहिए—यह संघ की भूमिका रही। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक नकारने वालाडॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को काला राम मंदिर में प्रवेश न देने वालास्त्री-पुरुष समानता न मानने वालास्पृश्य-अस्पृश्यता मानने वाला यही संघ का विचार है। जबकि परिवर्तन और इंसानियत का विचार कांग्रेस के पास है। रा. स्व. संघ को अंग्रेजों की व्यवस्था मान्य थीइसलिए वे स्वतंत्रता संग्राम में शामिल नहीं हुए। सभी को मताधिकार देना भी उन्हें मंजूर नहीं था। संघ को 100 वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर पर यह स्वीकार करना चाहिए कि देश सबका है और विषैली व जहरीली सोच छोड़ देनी चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र लगाकर उनके मार्ग पर चलना चाहिएऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

राज्य की परिस्थिति को महायुति सरकार गंभीरता से नहीं ले रही

राज्य में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। किसानों का सबकुछ बह गया हैउनका संसार उजड़ गया है। आज अन्नदाता किसानों को मदद और सहारे की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी किसानों के खेतों तक जाकर उनकी व्यथा और पीड़ा जान रही है और ठोस मदद की मांग कर रही हैलेकिन सरकार इस संकट को गंभीरता से नहीं देख रही। मई से ही बारिश कहर बरपा रही हैलेकिन अब तक राज्य सरकार ने केंद्र को कोई रिपोर्ट नहीं भेजी। महायुति सरकार के मंत्रियों ने एक दिन निरीक्षण का नाटक किया और मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मिलेलेकिन खाली हाथ लौटे। इस मुलाकात में उन्हें किसानों से ज्यादा सुरजागढ़ की खानों में दिलचस्पी थी और उन्होंने प्रधानमंत्री से भी उसी विषय पर चर्चा की। राज्य की महायुति सरकार को किसानों को तुरंत ठोस मदद देनी चाहिएअन्यथा किसी भी मंत्री को राज्य में घूमने नहीं देंगेऐसा चेतावनी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दी।

सोमवार से संविधान सत्याग्रह पदयात्रा

महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर नागपुर में कांग्रेस पार्टी ने मशाल मोर्चा निकाला और संविधान चौक पर सभा आयोजित की। कल सोमवार, 29 सितम्बर को दीक्षाभूमि से सेवाग्राम आश्रम तक संविधान सत्याग्रह पदयात्रा का शुभारंभ होगा। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी की प्रमुख उपस्थिति में यह पदयात्रा निकलेगीजिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकालकांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताविधायकसांसदपदाधिकारी और स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here