मुंबई: बी आर चोपड़ा (BR Chopda) के पॉपुलर शो महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती (praveen kumar sobti) का निधन हो गया है. उन्होंने 74 की उम्र में आख़िरी सांस ली. प्रवीण के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
‘महाभारत’ में भीम के किरदार में प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) को खूब पसंद किया गया था. लंबे-चौड़े प्रवीण कुमार सोबती ने अपनी एक्टिंग से भीम के किरदार में जान फूंक दी थी. इस सीरियल से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली.
View this post on Instagram
खेल की दुनिया में लहराया परचम
एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे. वह एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीत चुके थे. उन्होंने एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करके देश का नाम रोशन किया था. उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) की नौकरी भी मिली थी लेकिन कुछ साल बाद प्रवीण कुमार सोबती ने एक्टिंग करने का मन बनाया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
बीमार चल रहे थे प्रवीण कुमार सोबती
पिछले साल दिसंबर में प्रवीण कुमार ने बताया था कि उनकी उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है जिसकी वजह से वह घर पर ही रहते हैं. उन्हें खाने में कई तरह के परहेज करने पड़े रहे हैं. घर में पत्नी वीना उनकी देखभाल करती हैं. जाब सरकार से जाहिर की नाराजगी
पेंशन को लेकर प्रवीण कुमार ने पंजाब की सरकार से अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि पंजाब में जितनी भी सरकारें आईं, सभी से उनकी शिकायत है. जितने भी एशियन गेम्स या मेडल जीतने वाले प्लेयर थे, उन सभी को पेंशन दी गई, लेकिन उन्हें पेंशन नहीं दिया गया. वह ऐसे अकेले एथलीट थे, जिन्होंने कॉमनवेल्थ को रिप्रेजेंट किया. फिर भी पेंशन के मामले में उनके साथ सौतेला व्यवहार हुआ. अपनी इस शिकायत को लेकर प्रवीण कुमार सोबती काफी चर्चा में रहे थे.
जाब सरकार से जाहिर की नाराजगी