Police surveillance on Congress state president Harsh Vardhan Sapkal, spying even in bedroom?
Police surveillance on Congress state president Harsh Vardhan Sapkal, spying even in bedroom?

मुंबई : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है। मुंबई के नाना चौक स्थित सर्वोदय आश्रम में सपकाल रहते हैपुलिस लगातार इस आश्रम की निगरानी कर रही है। आज सुबह साधे वेश में एक पुलिसकर्मी सीधे उनके बेडरूम में घुस गया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यह अब तक तीसरी बार हुआ है। “हम पर यह निगरानी किसके आदेश से रखी जा रही है?”, यह सवाल हर्षवर्धन सपकाल ने उठाया।

तिलक भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, “सुबह एक पुलिसकर्मी सीधे बेडरूम में घुसकर निगरानी कर रहा था। उसने पूछा कि क्या आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैंक्या पत्रकार आ चुके हैं?” जब उनसे पूछा गया कि बेडरूम में घुसने का कारण क्या है और किसके आदेश पर वे आए हैंतो उन्होंने कहा कि यह वरिष्ठों के आदेश हैं और उनसे फोन पर बात की जा सकती है। इस तरह विपक्षी नेताओं पर निगरानी रखी जा रही है। इसके पीछे क्या गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेश हैंऐसा सवाल उठाते हुए सपकाल ने कहा कि विपक्ष को डराने-धमकाने की यह भाजपा की प्रवृत्ति है। पहले पेगाससफिर फोन टैपिंगऔर अब सीधा बेडरूम तक पहुंच गए हैंलेकिन ऐसी दमनकारी नीति से हम डरने वाले नहींऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

मुंबई एनकाउंटर पर गंभीर सवाल…

पवई में कल पुलिस ने रोहित आर्य नामक व्यक्ति का एनकाउंटर किया। बताया गया कि उसने कुछ बच्चों को बंधक बना लिया था। यह कृत्य गलत थाबच्चों की सुरक्षा और रिहाई सबसे महत्वपूर्ण थीलेकिन जिस तरह से इस पूरे मामले को संभाला गयाउस पर कई सवाल उठ रहे हैं। उस वक्त जब मौके पर NSG का दल मौजूद थातब पुलिस ने गोली चलाकर उसकी हत्या क्यों कीबताया जा रहा है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ थालेकिन उसी व्यक्ति ने ‘सुंदर मेरा स्कूल’ जैसे सरकारी उपक्रम चलाए थे। वह तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के साथ एक ही मंच पर उपस्थित था। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिएऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

अपराधियों का आका फडणवीस…

डॉ. संपदा मुंडे को दबाव के कारण आत्महत्या करनी पड़ी। यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। इस प्रकरण में भाजपा के पूर्व सांसद रणजीतसिंह नाईक निंबालकर का नाम लिया जा रहा है। निंबाळकर ने कई लोगों को परेशान किया है। उन पर अपहरणखंडणीमारपीट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्तता के आरोप हैं। फिर भी मुख्यमंत्री ने बिना किसी जांच के उन्हें क्लीन चिट दे दी। सिंधुदुर्ग जिले के बांदे गांव के एक फूल विक्रेता ने भी भाजपा पदाधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी मजबूरी बताई थी। जनता की शिकायतों पर पुलिस कोई ध्यान नहीं देती क्योंकि सत्ताधारी ही गुंडागर्दी कर रहे हैं। फडणवीस के कार्यकाल में राज्य में अपराधी प्रवृत्ति बढ़ी है और भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी में इजाफा हुआ है। इसके लिए फडणवीस ही जिम्मेदार हैंऔर वे अपराधियों के आका हैंऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

शिवसेना और भाजपा नेताओं का कांग्रेस में प्रवेश…

अकोला जिले में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता विजय मालोकार ने कांग्रेस में प्रवेश किया। उन्होंने तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ा है और सरकार की विभिन्न समितियों में कार्य किया है। इसके साथ ही शिवसेना (उद्धव गट) के सहसंपर्क प्रमुख व हिंगोली के नेता डॉ. रमेश शिंदे पाटील और उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की उपस्थिति में कांग्रेस में प्रवेश किया। इनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेसयुवासेनाभाजपा और किसान संगठनों के कई पदाधिकारी भी कांग्रेस में शामिल हुए। सपकाल ने सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि दो दिन पहले गडचिरोली में भी बड़ा प्रवेश समारोह हुआ था। उसके बाद जालना और नांदेड जिले के देगलूर में भी विभिन्न दलों से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जल्द ही और भी कई महत्वपूर्ण नेता कांग्रेस में प्रवेश करेंगे।

चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चे में कांग्रेस की भागीदारी…

पत्रकारों के प्रश्न का उत्तर देते हुए सपकाल ने कहा कि 1 नवंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ सर्वदलीय मोर्चा आयोजित किया गया है। मतदाता सूची में घोटाले एक गंभीर और चिंताजनक विषय हैं। राहुल गांधी ने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया और सबूतों सहित गड़बड़ी उजागर की। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए — यही सबकी मांग है। इस मोर्चे में कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन रहेगा और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगेऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और पूर्व मंत्री नसीम खानप्रदेश उपाध्यक्ष सचिन नाईक तथा वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन सावंत उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here