nora-fatehi-has-20-million-followers-on-instagram-share-special-video-for-fans
nora-fatehi-has-20-million-followers-on-instagram-share-special-video-for-fans

मुंबई : अपने डांस और चार्म से सबका दिल जीतने वालीं नोरा फतेही Nora fatehi  के इंस्टाग्राम पर 20  मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।20-million-followers नोरा ने इस मौके पर फैन्स के लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नोरा दोस्तों के साथ 2 करोड़ फॉलोअर्स होने का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही नोरा ने फैन्स को शुक्रिया कहा है।

नोरा ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते कैप्शन में लिखा, ‘हमने कर दिया। मेरे इंस्टा फैन्स और मुझे सपोर्ट करने वालों को दिल से शुक्रिया। मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं। यह सिर्फ एक शुरुआत है।’ नोरा के इस वीडियो पर फैन्स कमेंट्स कर रिएक्शन दे रहे हैं।

हमने कर दिया…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

कुछ समय पहले नोरा फतेही का गाना नाच मेरी रानी रिलीज हुआ था, जिसमें वह गुरु रंधावा के साथ धमाकेदार डांस करती नजर आई थीं। रिलीज के एक महीने बाद भी यह गाना ट्रेंड कर रहा है। व्यूज के मामले में इस गाने ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। नोरा फतेही और गुरु रंधावा ने यह जानकारी अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

बता दें कि सॉन्ग नाच मेरी रानी को गुरु रंधावा और निकिता गांधी ने गाया है। इस गाने को तनिष्क बागची ने लिखा और कंपोज किया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया था। बता दें कि नोरा को दिलबर, साकी-साकी और गर्मी जैसे गानों पर धमाकेदार डांस मूव्स के लिए जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here