Modi government also handed over 450 acres of Kalyan land to a national industrialist, all rules were changed for Adani's cement company: Harsh Vardhan Sapkal
Modi government also handed over 450 acres of Kalyan land to a national industrialist, all rules were changed for Adani's cement company: Harsh Vardhan Sapkal

मुंबई: मुंबई समेत महाराष्ट्र में घरों की कीमतें आम जनता की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई किफायती आवास योजना अत्यंत उपयोगी थी और इस योजना को व्यापक स्तर पर लागू किया जाना चाहिए। मिलों की जमीनों पर 33/33/33 फॉर्मूले में से 33 प्रतिशत सार्वजनिक उपक्रमों की जमीनें उद्योगपतियों को सौंप दी जा रही हैं। यह प्रक्रिया रोककर इन भूखंडों पर किफायती आवास योजना लागू की जानी चाहिए। इसी उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने 25 विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया हैयह जानकारी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दी।

गांधी भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने म्हाडा के माध्यम से किफायती घरों की योजना शुरू की थी और बाद में मिल मजदूरों को घर देने का निर्णय लिया गया था। 1 लाख 10 हजार मिल मजदूरों को घर देने का वादा किया गया थालेकिन अब तक केवल 15 हजार घर ही दिए गए हैं। मिलों की जमीनें उद्योगपतियों के गले में डाली जा रही हैं। भाजपा महायुती सरकार ने मुंबई को बेचने का अभियान छेड़ रखा है। धारावी को भी औने-पौने भाव में सौंप दिया गया है। हवाई अड्डे समेत महत्वपूर्ण और कीमती भूखंड भी पसंदीदा उद्योगपतियों को दे दिए जा रहे हैं। जिस तरह दिल्लीवालों ने अपने पसंदीदा उद्योगपति को खड़ा कियाउसी तरह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ‘कंभोज’ नाम का एक नया उद्योगपति खड़ा कर उसके गले में मुंबई की जमीनें और एसआरए की संपत्तियाँ डाल दी हैं।

इस विरोध में रणनीति तय करने के लिए रविवार, 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे टिळक भवनदादर में “घर हक्क परिषद” का आयोजन किया गया है। इस परिषद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकालपूर्व सांसद कुमार केतकरप्रदेश कांग्रेस के अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख विश्वास उटगीधर्मराज्य पक्ष के राजन राजेइंटक के महाराष्ट्र सचिव गोविंद मोहितेसर्व श्रमिक संघ के शिशिर ढवलेआयटक के सुकुमार दामलेविजय कुलकर्णीकॉम. मिलिंद रानडेश्रीपाद लोटलीकरशैलेश सावंत आदि उपस्थित रहेंगे।

पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को कर्जमाफी की लत लग गई हैयह सहकार मंत्री बालासाहेब पाटिल का बयान अत्यंत गैरजिम्मेदाराना और निर्लज्जता भरा है। जब किसान बर्बाद हो चुका हैतब इस तरह का बयान देना घाव पर नमक छिड़कने जैसा है। फडणवीस सरकार के मंत्री बड़बोलेबेशर्म और बेबाक हैं। ऐसे बयान देकर उन्होंने सिद्ध किया है कि वे जुमलेबाजी कर सत्ता में आए हैं। ऐसे बेतुके मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर करना चाहिएलेकिन मुख्यमंत्री फडणवीस खुद ही ऐसे मंत्रियों का बचाव कर रहे हैंयह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य हैऐसा सपकाल ने कहा।

स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों की तैयारी कांग्रेस पार्टी ने शुरू कर दी है। राज्य के सभी जिलों की समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं। मतदाता सूचियों की जाँच का काम चल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन भी मंगवाए हैं। ये आवेदन जिला कांग्रेस कमेटियों के पास जमा किए जाएंगेऔर फिर प्रदेश कांग्रेस इनके आधार पर निर्णय लेगी। स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में गठबंधन का निर्णय स्थानीय स्तर पर लिया जाएगाऐसा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बताया।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक अन्य प्रश्न पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कबूतरों की चिंता करते समय इंसानों के स्वास्थ्य पर भी चर्चा होनी चाहिए। साथ ही कबूतरखाना बनाने की पहल करने वाले मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा को “लोढ़ा कबूतरखाना टॉवर” बनाना चाहिएइस पर भी चर्चा होनी चाहिएऐसा सपकाल ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि वराह जयंती के बाद अब भाजपा ‘छठ पूजा’ का मुद्दा उठा रही है। मुंबई महानगरपालिका चुनावों के पहले ही भाजपा को जात-पातधर्म और त्योहारों की याद आती हैऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने तंज कसा।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सांसद कुमार केतकरप्रदेश कांग्रेस के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष विश्वास उटगीधर्मराज्य कामगार कर्मचारी संगठन महासंघ के राजन राजेइंटक के गोविंदराव मोहितेसर्व श्रमिक संघ के शिशिर ढवलेआयटक के सुकुमार दामलेसर्व श्रमिक संगठन के विजय कुलकर्णीमिलिंद रानडेश्रीपाद लोटलीकरशैलेश सावंत आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here