mamata-banerjee-cm-west-bengal-refuses-to-speak-at-netaji-subhas-chandra-bose-jayanti-event
mamata-banerjee-cm-west-bengal-refuses-to-speak-at-netaji-subhas-chandra-bose-jayanti-event

पश्चिम बंगाल: बंगाल में नेताजी की जयंती Netaji Subash Chandra Bose पर सियासी बवाल हो गया। यहां विक्टोरिया मेमोरियल में पंतप्रधान नरेंद्र मोदी PM Narendra modi  के मंच पर ममता बनर्जी नाराज हो गईं। दरअसल, जब ममता भाषण देने पहुंचीं, तो भीड़ में से जय श्री राम Jai Shree Ram के नारे सुनाई देने लगे। इसके बाद ममता भड़क गईं और भाषण दिए बगैर ही लौट आईं।

ममता ने माइक पर कहा, ‘यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। सरकार के कार्यक्रम में गरिमा होनी चाहिए। यह पब्लिक का प्रोग्राम है। मैं कोलकाता में प्रोग्राम करने के लिए प्रधानमंत्री जी और संस्कृति मंत्रालय की आभारी हूं। लेकिन, किसी को बुलाकर इस तरह बेइज्जत करना शोभा नहीं देता। इसका विरोध करते हुए अब मैं कुछ नहीं बोलूंगी। जय हिंद, जय बांग्ला।’

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद राजनीतिक पैंतरेबाजी
विक्टोरिया मेमोरियल में नेताजी पर डाक टिकट और सिक्के के विमोचन का कार्यक्रम तय था। साथ ही इसमें आजाद हिंद फौज के सदस्यों का सम्मान भी किया जाना था। करीब तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन भी हुए।

सबसे पहले छोटे बच्चों ने नेताजी की वेश-भूषा में ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ गीत गाया।

>>केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल का स्वागत भाषण हुआ।

>>इसके बाद आजाद हिंद फौज का एंथम गाया गया।

>>मंच से भाषण के लिए ममता बनर्जी का नाम पुकारा गया, तो भीड़ में से कुछ लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे।

>>कार्यक्रम के संचालक और आगे की कतार में बैठे लोगों ने उन्हें शांत कराया, इसी दौरान ममता माइक पर आईं।

>>आते ही ममता ने बेहद तल्ख लहजे में नाराजगी जताते हुए 35 सेकेंड में अपनी बात खत्म की। इसके बाद वे वापस अपनी कुर्सी पर बैठ गईं।

मोदी-ममता रहे साथ, पर नहीं हुई बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी की 125वीं जयंती पर कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नेशनल लाइब्रेरी का दौरा किया। इसके बाद मोदी विक्टोरिया मेमोरियल हॉल पहुंचे, जहां वे नेताजी की स्मृति में सिक्का और डाक टिकट जारी किया जाना है। बंगाल की CM ममता बनर्जी भी प्रधानमंत्री के साथ यहां मौजूद रहीं। लेकिन, साथ बैठने के बावजूद दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई।

मोदी के आने से पहले ममता ने शक्ति प्रदर्शन किया
मोदी के आने से पहले ही बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कोलकाता के श्याम बाजार से रेड रोड तक करीब 8 किमी की पदयात्रा निकाली। इसे दोपहर 12.15 पर शुरू किया गया था, क्योंकि 23 जनवरी 1897 को इसी वक्त नेताजी का जन्म हुआ था।

कोलकाता को राजधानी का दर्जा देने की मांग
ममता ने कोलकाता को राजधानी बनाने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘अंग्रेज कोलकाता से ही पूरे देश पर राज करते थे। ऐसे में हमारे देश में एक शहर को ही राजधानी क्यों बनाए रखना चाहिए। देश में चार रोटेटिंग कैपिटल होनी चाहिए।’ इधर, दिलचस्प बात ये है कि आज ही मोदी के दोनों कार्यक्रमों में मंच पर ममता भी उनके साथ रहीं।

ममता ने पराक्रम दिवस को भी खारिज किया
ममता ने कहा कि हम नेताजी का जन्मदिन केवल चुनावी साल में नहीं मनाते। नेताजी को वो सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। हम उनकी 125वीं जयंती बहुत बड़े पैमाने पर मना रहे हैं। रवींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें देशनायक कहा था, इसलिए हमने आज के दिन को देशनायक दिवस नाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here