maharashtra-4-storey-building-collapsed-in-mumbai-malad-west-11-people-died-8-people-injured-15-were-rescued-news-update
maharashtra-4-storey-building-collapsed-in-mumbai-malad-west-11-people-died-8-people-injured-15-were-rescued-news-update

मुंबई l मुंबई Mumbai में बुधवार को पूरे दिन हुई बारिश के बाद मालाड Malad west के मालवणी इलाके में एक चार मंजिला इमारत रात 11.10 बजे ढह गई। अभी तक 2 बच्चों समेत 15 लोगो को मलबे से बाहर निकाला गया है। इनमें से 8 जख्मी हैं। घायलों का बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में इलाज जारी है। हादसे के वक्त इमारत में तीन परिवार रह रहे थे। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। Mumbai Malad west residential building collapses

घटना के बाद फायर बिग्रेड और BMC की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि आसपास की तीन इमारतें ‘खतरनाक’ स्थिति में हैं उन्हें भी खाली करा लिया गया है। जोन 11 के डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया,’हमारी टीम रातभर से रेस्क्यू में जुटी है। अभी भी मलबे में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।’ एक चश्मदीद शाहनवाज खान ने बताया, ‘हमारे फोन करने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

दुर्घटना में रेस्क्यू किए गए लोगों को बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में ले जाया गया।

यह भी पढें : Malad Building Collapsed | मुंबईतील मालाड भागात इमारत कोसळली, 11 जणांचा मृत्यू

मुंबई में आज भी बारिश का रेड अलर्ट
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को लगभग पूरे दिन बारिश हुई। इससे निचले इलाके घुटनों तक पानी में डूब गए।

पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज में बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक छह घंटों में 164.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यहां आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसा हुआ तो स्थानीय लोगों की मुसीबतें और बढ़ना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here