
Mulayam Singh Yadav Passed Away News in Hindi: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुख जताया
उन्होंने लिखा, “देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
— Soniya Gandhi (@SoniyaGandhiIND) October 10, 2022
”
सैफई के लिए रवाना हुआ मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर
मेदांता अस्पताल से सैफई के लिए रवाना हुआ मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अखिलेश यादव को पत्र लिखा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जताया दुख
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, मुलायम सिंह यादव जी का राजनीतिक कौशल अद्भुत था। दशकों तक उन्होंने भारतीय राजनीति का एक स्तंभ बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा की। जमीन से जुड़े परिवर्तनकारी,सामाजिक सद्भाव के नेता,आपातकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्षधर के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। उनका जाना अपूर्णीय क्षति है।
अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।
राजनाथ सिंह होंगे अंतिम संस्कार मैं शामिल
राजनाथ सिंह कल मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शमिल होने सफाई जाएंगे।